शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित, तीन आरोपी फरार
Oplus_16908288
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले में श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने सुल्तानगंज चौकी से बाहर आकर मीडिया से बातचीत में बताया कि तीनों फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इनाम की राशि बढ़ाने की प्रक्रिया जारी
डीसीपी विक्रांत वीर के मुताबिक, आरोपियों पर पहले घोषित 25 हजार रुपये के इनाम की राशि बढ़ाने की प्रक्रिया भी चल रही है। इनाम की राशि में बदलाव के संबंध में आधिकारिक जानकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।
गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश
हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सुल्तानगंज चौकी पर अधिकारियों की मौजूदगी रही। पुलिस फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डीसीपी ने उम्मीद जताई कि पुलिस को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता मिल सकती है।
फिलहाल, पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और मामले की जांच जारी है।
