हरियाणा: ऑस्ट्रेलिया से 4 दिन पहले लौटी महिला की चाकू गोदकर की हत्या

0
cover_1793535464156

पंजाब के लुधियाना स्थित विकास नगर में 49 वर्षीय कमलदीप कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह करीब 4 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटी थीं। उनका शव घर के बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला।

बेटे ने सुनाई खौफनाक घटना की कहानी
मृतका के बेटे गगनदीप सिंहटना वाले दिन उसके पिता रविंदर सिंह ने उसे जूस लाने के लिए बाहर भेजा था। जब वह वापस लौटा तो मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।

पत्नी पर शक करने की बात आई सामने
बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता अक्सर मां पर शक करते थे और दोनों के बीच बहसबाजी होती रहती थी। पड़ोसन ने भी घर से बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनने की बात बताई।

पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आरोपी पति रविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला की पीठ और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए गए थे। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »