हरदोई मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च में डॉक्टर ने लगाए टांके
Oplus_16908288
उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का वीडियो सामने आया है। घर की सफाई करते समय छत से गिरकर घायल हुईं बबीता वर्मा को उनका बेटा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर टांके लगा रहे थे, तभी बिजली चली गई और पावर बैकअप भी काम नहीं आया। मजबूरन मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसकी रोशनी में डॉक्टर ने महिला को टांके लगाए।
