मुम्बई: स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी खराब, नाराज यात्रियों ने टरमैक पर दिया धरना

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुंबई। स्पाइसजेट की मुंबई से गोरखपुर जा रही फ्लाइट SG 553 में देरी और एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने टरमैक पर धरना दिया, अभिनेत्री विजयलक्ष्मी भी यात्रियों में शामिल थीं जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। विमान में बोर्डिंग के बाद एसी खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को करीब दो घंटे उमस में परेशानी झेलनी पड़ी। तकनीकी टीम खराबी ठीक नहीं कर सकी तो उड़ान रद्द कर दी गई। एयरलाइन के मुताबिक गोरखपुर डिफेंस एयरपोर्ट पर रात नौ बजे के बाद लैंडिंग की अनुमति नहीं थी, इसके बाद यात्रियों ने टर्मिनल लौटने से इनकार कर टरमैक पर विरोध जताया। घटना ने यात्री सुविधाओं और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »