लखनऊ: दीपावली पर योगी सरकार ने 285 राजस्व कर्मचारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। दीपावली के मौके पर योगी सरकार ने राजस्व परिषद के 285 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन शामिल हैं, जिन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है।
राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने पदोन्नति की जानकारी दी। पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने के साथ ही विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
