ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला के बैग से मोबाइल चोरी
Oplus_16908288
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी थी और यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी भीड़ के बीच एक महिला के बैग से मोबाइल फोन निकाल लिया गया।
वीडियो में कथित तौर पर नजर आ रहा है कि मोबाइल निकालने वाली महिला इसके बाद बिना किसी परेशानी के ट्रेन में चढ़ जाती है। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित महिला को तुरंत चोरी का पता भी नहीं चला।
बाद में पीछे खड़ी एक दूसरी महिला ने उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपना बैग चेक किया और उसे मोबाइल गायब होने का एहसास हुआ।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने मोबाइल और सामान का खास ध्यान रखें।
