ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

0
IMG_20261120_211222

ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर तेज हो गया है। IMD के मुताबिक, तूफान गोपालपुर के पास तट को पार करने की प्रक्रिया में है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70–80 किमी/घंटा, जबकि झोंकों के साथ 90 किमी/घंटा तक पहुंच रही है।

तूफान के असर से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा में 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

चक्रवात के चलते कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। वहीं, ओडिशा के दरिंगबाड़ी इलाके में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए 90 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया।

प्रशासन और राहत टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »