महाराष्ट्र की बेटी ने रचा इतिहास! 6.86 सेकंड में 50 मीटर स्केटिंग
Oplus_16908288
उमरेड, नागपुर की 18 वर्षीय सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने स्केटिंग में एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। सृष्टि ने 50 मीटर की दूरी महज 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही पिछला Guinness World Record तोड़ दिया।
इस रिकॉर्ड के दौरान सृष्टि बेहद कम ऊंचाई पर लगे लगातार नीचे आते पोल्स के नीचे से बिना उन्हें छुए स्केटिंग करती हुई आगे बढ़ीं। इस चुनौती में रफ्तार के साथ जबरदस्त लचीलापन, संतुलन और नियंत्रण की जरूरत होती है।
इससे पहले उन्होंने 7.46 सेकंड में यही रिकॉर्ड बनाया था। अब 6.86 सेकंड के नए समय के साथ उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड में बड़ा सुधार कर दिया है।
देश की बेटी ने फिर बढ़ाया भारत का मान! सृष्टि की इस शानदार उपलब्धि पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें बधाई दी है।
एक रिकॉर्ड टूटा… और वो भी अपना ही!
