UGC: यूजीसी ने चिन्हित की देश की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी
UGC: यूजीसी ने चिन्हित की देश की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी ! एडमिशन लेने से पहले जरूर जांचें मान्यता
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की जारी सूची के मुताबिक, देश में 32 संस्थान फर्जी विश्वविद्यालयों के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 12 संस्थान दिल्ली में हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान शामिल हैं।
राज्यवार आंकड़े:
- दिल्ली – 12
- उत्तर प्रदेश – 4
- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी – 2-2
- अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और राजस्थान – 1-1
छात्रों के लिए जरूरी सूचना: बिना वैध मान्यता वाले संस्थानों की डिग्री सरकारी नौकरी और आगे की पढ़ाई के लिए मान्य नहीं हो सकती। इसलिए एडमिशन लेने या फीस जमा करने से पहले यूनिवर्सिटी की मान्यता जरूर जांचें।
ऐसे करें जांच:
UGC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ugc.gov.in पर जाकर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची में संस्थान का नाम खोजें। ऑनलाइन या डिस्टेंस कोर्स के लिए UGC-DEB की मान्यता भी जांचें।
किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता की पुष्टि जरूर करें और इस जानकारी को दूसरे छात्रों तक भी पहुंचाएं।
