नागपुर के आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य
Oplus_16908288
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एयर शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आसमान में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने शानदार करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तेज रफ्तार विमानों की उड़ान, हेलीकॉप्टरों का सटीक तालमेल और आसमान में नजर आया तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
लंबे इंतजार के बाद हुए इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की तकनीकी ताकत, अनुशासन और जवानों के शानदार हुनर की झलक देखने को मिली।
आसमान में करतब, दिल में तिरंगा—नागपुर ने देखा वायुसेना का शानदार प्रदर्शन
