हरिद्वार की गंगा हुईं शीशे जैसी साफ, हर की पौड़ी पर दिखा अद्भुत नज़ारा
Oplus_16908288
हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर करीब 19–20 दिनों तक चले सफाई अभियान के बाद गंगा का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है।
सफाई के दौरान नदी में जमा सिल्ट (गाद) और कचरे को पूरी तरह हटाया गया। इसके बाद दोबारा जल छोड़े जाने पर नदी का तल तक बेहद साफ और स्पष्ट दिखाई देने लगा।
बताया जा रहा है कि मानसून खत्म होने और सर्दियों की शुरुआत के साथ नदी में बारिश का मटमैला पानी और मिट्टी कम हो गई है। वहीं गंगोत्री और हिमालयी ग्लेशियरों से आने वाला ठंडा पानी गंगा को इस समय ज्यादा पारदर्शी और गहरा नीला दिखा रहा है।
साफ नदी तल और नीला-सा पारदर्शी पानी देखकर हर की पौड़ी का नज़ारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
