लखनऊ: शीर्ष IAS अफसर के तबादले, मोनिका गर्ग को बनाया APC
लखनऊ- यूपी में शीर्ष IAS अफसरों के तबादले मोनिका गर्ग को APC बनाया गया। मोनिका गर्ग के पास अल्पसंख्यक कल्याण भी बना रहेगा। एम देवराज नियुक्ति विभाग के नए ACS बनाए गए। ACS तकनीकी शिक्षा भी बने रहेंगे एम देवराज। बीना मीणा से महिला कल्याण और बाल विकास हटा। बीना मीणा के पास आबकारी, गन्ना और आयुष रहेगा। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार मिला। महिला कल्याण की भी प्रमुख सचिव होंगी लीना जौहरी। रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव कृषि बनाया गया। रवींद्र नायक को प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया। रवींद्र नायक प्रमुख सचिव सचिवालय भी बने रहेंगे।
