कानपुर: रेव 3 में लगी आग, मची अफरा–तफरी

कानपुर, यूपी – रेव 3 में आग लगने से मच गई भगदड़ व अफरा तफरी। सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची कर्नल गंज फायर स्टेशन दमकल गाडियां। एंट्री पर लगाई गई रोक। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा स्वयं घटना स्थल पर रहे मौजूद। फजल गंज फायर स्टेशन से भी बुलाई गई दमकल गाडियां। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देशन में फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।कोई जनहानि की सूचना नही है।।