मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट

0
WhatsApp Image 2025-03-31 at 6.36.49 PM

मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट, रेप केस में हुई गिरफ्तारी‌। महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया।पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक चैट और बातचीत के बाद, 17 जून 2021 को सनोज ने उसे फोन कर कहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। पीड़िता ने मिलने से मना किया, लेकिन सनोज ने आत्महत्या की धमकी दी, डर के मारे वह उनसे मिलने गई। अगले दिन 18 जून 2021 को सनोज ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई चली गई और सनोज के साथ रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया, फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सनोज ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला तब और चर्चा में आया जब सनोज का नाम महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ा, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म ‘द मणिपुर डायरी’ में कास्ट करने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »