650 फिट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ऊंचाई खोने लगा था जहाज–उड्डयन मंत्रालय
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया, “विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था। लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी। ATC के अनुसार जब उसने विमान से संपर्क करने की कोशिश की उसका कोई जवाब नहीं मिला। 1 मिनट के बाद विमान एयरपोर्ट से 2 किलोमीटर दूर मेघानी नगर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विमान ने इस दुर्घटना से पहले पेरिस से दिल्ली और दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान बिना किसी घटना के पूरी की थी। दुर्घटना के कारण 2.30 बजे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। जिसे सभी प्रोटोकॉल पूरे करने के बाद 5 बजे खोला गया।”