मेरा नाम मत जोड़ों उस लड़की के साथ– सोनम केस में नया मोड़

मेरा नाम मत जोड़ो उस लड़की के साथ… जिस राज कुशवाह के लिए सोनम ने कराई राजा रघुवंशी की हत्या, वही पुलिस के सामने ‘रिश्ते’ से मुकरा
राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। हत्या में शामिल सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाहा ने पुलिस के सामने नया खुलासा किया है। राज ने अब सोनम का प्रेमी होने से ही इनकार कर दिया है। राज ने सोनम के साथ अफेयर में उसका नाम हटाने की भी माँग की है।
दरअसल, शिलॉन्ग जाने से पहले इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजा मर्डर केस में सभी आरोपितों से पूछताछ की। इस दौरान राज ने अफसरों से सोनम के साथ प्रेम संबंध की बात को नकारा। राज ने कहा कि उसका नाम सोनम के साथ अफेयर से हटा दिया जाए। उसका कहना है कि वह राजा की हत्या में जरुर शामिल था, लेकिन सोनम के साथ उसका प्रेम संबंध नहीं है।बता दें कि इसस पहले सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा था कि राज को सोनम राखी बाँधा करती थी। इस बयान के बाद अब हत्या की मिस्ट्री उलझ गई है। यानी सोनम ने जिसके लिए राजा का मर्डर किया, अब वहीं प्रेमी होने से इनकार कर रहा है।ऐसे में पुलिस के हत्या के असली कारण का पता लगाने में जुट गई है। सोनम से भी उसके असली