लखनऊ– यूपी में 23 बड़े पुलों और 5 आरओबी का बिछेगा जाल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तर प्रदेश में यातायात को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। राज्य में 23 बड़े पुलों और 5 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी दी गई है।


इन परियोजनाओं पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की वित्तीय सहायता से कार्य किया जाएगा। नाबार्ड ने कुल 964 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।


निर्माण कार्य आगामी डेढ़ महीने के भीतर शुरू किया जाएगा, जबकि एक से डेढ़ वर्ष में सभी परियोजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


जानकारी के अनुसार,
नदी पुलों के निर्माण पर 511 करोड़ रुपये,
जबकि आरओबी निर्माण पर 453 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


इन परियोजनाओं के अंतर्गत सीतापुर, बहराइच, आगरा, जौनपुर और अंबेडकर नगर सहित कई जिलों में पुलों और आरओबी का निर्माण होगा।


इस योजना से लखनऊ, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, बाराबंकी समेत प्रदेश के कुल 25 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।


इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »