महाकुम्भ प्रयागराज–2025 में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए जय प्रकाश सिंह सम्मानित

0
IMG-20260103-WA0006

महाकुम्भ प्रयागराज–2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान देने के लिए श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव (तत्कालीन पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश) को “महाकुम्भ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाकुम्भ–2025 जैसे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी योजना एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। महाकुम्भ आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके द्वारा उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »