राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मुख्य आयोजन
लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जाएगा। यह आयोजन 24 से 26 जनवरी 2026 तक होगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन न केवल प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाए, बल्कि देश के अन्य राज्यों और उन देशों में भी आयोजित हो, जहां उत्तर प्रदेश के निवासी बड़ी संख्या में रहते हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से जनता की शिकायतें सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
