सीएम योगी से मिले सीआईआई के प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश में व्यापार और निवेश का माहौल बेहतर

0
IMG-20260103-WA0013

लखनऊ– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान राज्य में व्यापार, उद्योग और निवेश के लगातार बेहतर होते माहौल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रशासनिक और औद्योगिक सिस्टम बदला है, जिससे प्रदेश निवेश के लिए एक भरोसेमंद मॉडल के रूप में उभरा है।
सीआईआई प्रतिनिधियों ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हुए सुधारों के कारण देशभर के उद्योगपतियों का रुझान अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है। बेहतर कानून-व्यवस्था और स्थिर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते यूपी निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
बैठक के दौरान उद्योग स्थापना, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नई परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और उद्योगपतियों के बीच महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि योगी सरकार उद्योगों को आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हरसंभव सहयोग करेगी।
उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब जमीन पर काम करना पहले की तुलना में काफी आसान हुआ है, जिससे नए प्रोजेक्ट लगाने को लेकर देश की इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »