जबरन निकाह मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी डॉक्टर के माता-पिता समेत कई गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में जबरन निकाह कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौक थाना पुलिस ने ठाकुरगंज क्षेत्र से आरोपी सलीमुद्दीन और उसकी पत्नी खतीजा को गिरफ्तार किया है। वहीं केजीएमयू से जुड़े आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के पिता और मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के माता-पिता सहित अन्य लोगों को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर पीड़ित महिला डॉक्टर पर दबाव बनाकर जबरन निकाह कराया।
चौक पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून के तहत सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
