कानपुर: स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी पर 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

0
118597234

कानपुर में स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी ने दोस्त के साथ मिलकर 14 साल की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया। दोनों करीब 2 घंटे तक कार के अंदर छात्रा से हैवानियत करते रहे। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए।

भाई ने देर रात ही डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। आरोप है कि पुलिसवाले के शामिल होने की वजह से मामले को टरकाया गया। मंगलवार को पीड़ित पुलिस अफसरों के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »