रूसी टैंकर सीज के बाद अमेरिका–रूस में तनाव चरम पर, रूस ने मिसाइल हमले की दी धमकी
मॉस्को/वॉशिंगटन– रूसी टैंकर को सीज किए जाने के मामले के बाद अमेरिका और रूस के बीच तनाव और गहरा गया है। रूस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मिसाइल हमले की धमकी दी है। रूसी पक्ष की ओर से कहा गया है कि अब हमला जरूरी हो गया है और अमेरिकी जहाजों को टॉरपीडो से डुबोना होगा।
इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका और बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है, वहीं वैश्विक सुरक्षा और समुद्री व्यापार पर इसके असर को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं।
