बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन
महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बारामती में हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित कई लोगों की मौत की सूचना है। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान बारामती क्षेत्र में उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।
हादसे में जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के अलावा सुरक्षाकर्मी और विमान का पूरा क्रू शामिल है।
हादसे में मृतकों के नाम:
अजित पवार – उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
विदिप जाधव – सुरक्षाकर्मी
पिंकी माली – महिला क्रू मेंबर
कैप्टन सुमित कपूर – पायलट-इन-कमांड (PIC)
कैप्टन शांभवी पाठक – सह-पायलट
घटना की सूचना मिलते ही राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। DGCA और अन्य संबंधित एजेंसियां हादसे की जांच में जुटी हैं।
इस हादसे के बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक वर्ग के लोगों ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

