अयोध्या जिला जेल से दो कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

अयोध्या– जिला कारागार अयोध्या से दो कैदियों के फरार होने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि, निवासी अमेठी तथा शेर अली, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कैदी जेल के तन्हाई बैरक की दीवार तोड़कर बाहर निकले और इसके बाद बाउंड्री वॉल कूदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जबकि शेर अली बलात्कार के आरोप में जेल में निरुद्ध था। फरारी के बाद दोनों कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है।
कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जेल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »