काकोरी के बहरू गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, क्षेत्र में तनाव

0
whatsappvideo2024-10-05at94309am-ezgifcom-resize_1728102886

लखनऊ– थाना काकोरी क्षेत्र के बहरू गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। प्रतिमा टूटे मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
घटना के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके मद्देनज़र मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कई संभावित एंगल से छानबीन की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »