महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, लखनऊ में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ

0
Pink-Rojgar-Mela-1772717026844_v

जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीती चन्द्रा ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ की ओर से 8 मार्च 2026 को ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां जैसे महिन्द्रा फाइनेंस, हीरो, अमेज़न, जियो, फ्लिपकार्ट के एफसी आदि प्रतिभाग करेंगी। इसमें न्यूनतम हाईस्कूल पास महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले सकती हैं। यह रोजगार मेला केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में शामिल हो सकती हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन कर इच्छित कंपनी में साक्षात्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पंजीकरण में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी 155330 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »