पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर BPCL की सफाई, देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

0
IMG-20260306-WA0040

देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच भारतीय पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी कंपनी BPCL ने स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
BPCL के अनुसार सभी परिचालन सुचारु रूप से चल रहे हैं और देशभर में पेट्रोल पंपों तक ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
साथ ही नागरिकों से कहा गया है कि अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »