टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत ने रचा इतिहास
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इस तरह भारत ने 96 रनों की शानदार जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बड़ी जीत का रिकॉर्ड कायम किया।
