लखनऊ के सिसेंडी में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक घर के अंदर मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने महिला को पानी से भरे टब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
