एलपीजी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज — ‘अब LPG का मतलब लापता गैस’

0
IMG-20260313-WA0001

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एलपीजी सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब LPG का मतलब ‘लापता गैस’ हो गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन अगर ऐसा है तो लोग गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनों में क्यों खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में गैस उपलब्ध है तो सरकार को तुरंत जनता तक उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर भी तंज कसते हुए कहा कि सबसे ज्यादा अफवाहें तो खुद मुख्यमंत्री ही फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »