डीजल-पेट्रोल और गैस की कमी की अफवाहों से बचें: सीएम योगी

0
IMG-20260313-WA0002

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर ट्वीट कर प्रदेशवासियों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है तथा रसोई गैस की कमी से संबंधित जो भी खबरें या चर्चाएं चल रही हैं, वे केवल अफवाह हैं। लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई वितरक एजेंसी या निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »