लखनऊ में पतंगबाज़ों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
लखनऊ- राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
थाना वजीरगंज पुलिस ने अभियान चलाकर चाइनीज मांझा का उपयोग कर रहे 6 पतंगबाज़ों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चाइनीज मांझा न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे आम लोगों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें और सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है।
