बड़ी खबर: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य को हाईकोर्ट से राहत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद को यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
दोनों के खिलाफ आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि माघ मेले के दौरान बटुक शिष्यों के साथ यौन शोषण किया गया। इस संबंध में झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। अब कोर्ट ने याचिका मंजूर करते हुए दोनों को राहत दे दी है।
वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और फर्जी बताया है।
