अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
अमृतसर, पंजाब: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की लोहारका रोड इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
गोली लगने से मैड संधू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे हुई। कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
घटना पर गरमाई सियासत
कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने हत्या की घटना को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से जवाबदेही की मांग की।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
