पश्चिम बंगाल में योगी आदित्यनाथ का बयान, राजनीतिक माहौल गरमाया
पश्चिम बंगाल। योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और कुछ धार्मिक नेताओं पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि “किसी मौलाना की बातों से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, तो हालात पूरी तरह बदल जाएंगे।”
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था और शासन व्यवस्था को लेकर भी टिप्पणी की और दावा किया कि बीजेपी सरकार आने पर प्रदेश में व्यवस्था मजबूत होगी।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आना भी शुरू हो गई है।
