लखनऊ में सपा कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा आयोजन, अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता भी की।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे, जो पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे परिसर में “बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मम शरणम् गच्छामि, संघम शरणम् गच्छामि” के जयघोष गूंजते रहे।
आयोजन के दौरान बौद्ध धर्म के उपदेशों का पाठ किया गया और भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धा व्यक्त की।
