योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न
योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। इस विस्तार में कुल छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया है।
वर्ष 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में ब्राह्मण, पिछड़ा और दलित वर्ग के सामाजिक संतुलन पर विशेष फोकस किया गया है।
भूपेंद्र सिंह चौधरी और मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
वहीं अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर का राज्य मंत्री से स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में प्रमोशन किया गया है।
इसके अलावा कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
