लखनऊ: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव की मौत से परिवार में शोक

0

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पहुंचे।
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पहले से ही पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थीं। वहीं, मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार धीरे-धीरे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहा है।
जानकारी के अनुसार, चार डॉक्टरों की टीम वीडियो रिकॉर्डिंग की निगरानी में पोस्टमार्टम कर रही है। बताया जा रहा है कि सुबह प्रतीक यादव घर के किचन में बेहोशी की हालत में पाए गए थे।
मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »