कानपुर: चकरपुर मंडी में भीषण आग, प्लास्टिक क्रेटों के कारण बेकाबू हुई लपटें
Oplus_16908288
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित चकरपुर मंडी के चबूतरा नंबर 6 पर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि मंडी में रखी प्लास्टिक की क्रेटों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
