लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर, समर्थकों में शोक
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सिविल हॉस्पिटल लखनऊ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से करीब एक घंटा पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे।
लखनऊ में वे ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। इसके अलावा, ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की सेवा और देखभाल का कार्य भी करते थे।
खबर के बाद यादव परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे और उनकी मृत्यु घर पर ही हो गई थी।
