फिरोजाबाद: बीच बाजार तमंचा लेकर दौड़े युवक, फायरिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

0

फिरोजाबाद के जसराना कस्बे में बीच बाजार हथियारबंद युवकों की दबंगई से दहशत फैल गई। नगला गेहूं गांव में कुछ युवक तमंचा लेकर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए और एक युवक पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असलहा लहराते हुए युवक एक व्यक्ति को दौड़ाकर मारने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल पैदा हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बीच सड़क मारपीट भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हथियारबंद युवक खुलेआम गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »