ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ: लखनऊ में साइकिल से कोर्ट पहुंचेंगे जज
लखनऊ में पेट्रोल और ईंधन संकट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार, 18 मई 2026 को विशेष साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी साइकिल से अदालत पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार, जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में जनपद लखनऊ के सभी न्यायिक अधिकारी सुबह 9 बजे बटलर पैलेस स्थित उनके आवास से साइकिल रैली के माध्यम से न्यायालय के लिए रवाना होंगे।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संकट के प्रति जनजागरूकता और वैकल्पिक यातायात को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और साइकिल जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
बताया गया है कि राजेश सिंह चौहान जिला जज के आवास से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना।
