नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पर गरमाई राजनीति, संजय सिंह ने साधा निशाना
नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार हेले लिंग ने भारत में प्रेस फ्रीडम को लेकर सवाल पूछा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस सवाल का जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।
इस मुद्दे को लेकर संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
“अरे मैडम, आपकी किस्मत अच्छी है कि आप नॉर्वे में हैं, वरना अब तक आपके घर ED पहुंच गई होती।”
संजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहा है, वहीं सत्तापक्ष की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
