कानपुर न्यायालय परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाने की मांग तेज

0
IMG-20260520-WA0004

कानपुर में न्यायालय परिसर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। न्यायालय प्रशासन की ओर से पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गेट संख्या-2 से चेतना चौराहे तक अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया गया है।
न्यायालय के प्रभारी अधिकारी नजारत द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस क्षेत्र में मोटरसाइकिल स्टैंड, ठेले और विभिन्न प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे न्यायालय आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि न्यायालय परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे सुरक्षा और आपात स्थिति में आवागमन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »