लखनऊ में जजों की अनोखी पहल, 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यायपालिका की ओर से पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर अनोखी पहल देखने को मिली। जिले के करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे और लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया।
यह साइकिल अभियान जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान को राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सभी जज सुबह करीब 9 बजे डालीबाग से साइकिल पर सवार होकर कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन बचत को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
जस्टिस राजेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। वहीं जजों की यह साइकिल यात्रा पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »