बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के प्रोटोकॉल अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बांग्लादेश में भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी नरेन्द्र धर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय नरेन्द्र धर अपने कमरे में बाथरूम के बाहर मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद उच्चायोग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि नरेन्द्र धर लंबे समय से बांग्लादेश में तैनात थे। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, उनका शव जल्द ही भारत लाया जाएगा।
