हथकरघा और पावरलूम क्षेत्र को नई रफ्तार, सीएम योगी की मौजूदगी में होंगे कई अहम ऐलान

0
file_000000009ca88211b9da8bcd5918f26e

लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर 7 अगस्त को राजधानी लखनऊ के लोक भवन सभागार में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री संतकबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान करेंगे। साथ ही हथकरघा एवं पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए जाएंगे और उत्कृष्ट बुनकरों व कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में हथकरघा उत्पादकों और प्रमुख खरीदारों के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के हथकरघा उद्योग को नए बाजार और व्यापारिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा भी करेंगे। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से प्रदेश के वस्त्र एवं हथकरघा उद्योग को नई गति मिलेगी और बुनकरों के लिए रोजगार एवं विपणन के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »