मदरसों में भी लहराएगा तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होंगे छात्र-छात्राएं
लखनऊ। प्रदेश के सभी मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
राज्यमंत्री ने सभी मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभियान से मदरसों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ने को कहा गया है।
निर्देशों के तहत मदरसों में अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
