कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर अचानक हमला
Oplus_16908288
दावणगेरे, कर्नाटक। अज्ञात कार की टक्कर से घायल हुआ तेंदुआ हाईवे किनारे झाड़ियों में छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित पकड़ने और रेस्क्यू करने पहुंची।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुआ अचानक आक्रामक हो गया और उसने वन विभाग की टीम पर छलांग लगा दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तेंदुए के हिंसक रुख को देखकर अधिकारियों और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल होने के बावजूद तेंदुआ बेहद खतरनाक तरीके से टीम पर झपटा।
वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की। घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि घायल जंगली जानवर भी बेहद आक्रामक हो सकते हैं।
